ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा। पोंडी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम चोटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर के आवासीय भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। भूमि की मांग को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्यारो बाई और उपसरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा।

पंचायत के अनुसार भवन निर्माण के लिए 20×20 मीटर यानी 400 वर्गमीटर (0.040 हेक्टेयर) भूमि की आवश्यकता है। पंचायत ने साप्ताहिक बाजार स्थल के पास की जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है। आवेदन के साथ निर्माण कार्यादेश और नक्शे की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवासीय सुविधा होने से जरूरत के समय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने प्रशासन से भूमि का परीक्षण कर नियमानुसार जल्द जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now