रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक, राखी और मिठाइयों की दुकानों पर बढ़ी भीड़

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कटघोरा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर इसकी चहल-पहल एक दिन पहले यानी 27 अगस्त से ही बाजारों में देखने को मिल रही है।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जगह-जगह दुकानें रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और अन्य सामग्री से सज गई हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं।

वहीं मिठाई दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। कई प्रतिष्ठानों में आज सामान्य नाश्ते की बजाय मिठाइयों की बिक्री प्रमुख रूप से होती दिखाई दे रही है। मिठाई विक्रेताओं ने भी पर्व को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की विशेष तैयारी की है।

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व को और मजबूत करता है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट करते हैं।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिखाई दे रही यह रौनक पर्व की खुशियों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास को बयां कर रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now