छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने जानकारी दी है कि जिला कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर कोरबा में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके अलावा महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहित सभी मोर्चा एवं संगठन के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से पैदल रैली निकालते हुए टीपी नगर चौक पहुंचेंगे, जहां अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस ने अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।









