*भाजपा मंडल जवाली में परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, मुख्य अतिथि चुलेश्वर राठौर का हुआ भव्य स्वागत*

कोरबा छत्तीसगढ़

जवाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली में गुरुवार को एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव नियुक्त मंडल प्रभारी एवं मुख्य अतिथि श्री चुलेश्वर राठौर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके प्रथम आगमन पर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री चुलेश्वर राठौर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से मजबूत बना है और सभी को मिलकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहना चाहिए।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर जी राजकुमार कश्यप मोहर मरकाम हरीश कश्यप मोहनदास महंत नरेंद्र चौहान श्याम लाल द्विजेश मरकाम लीला राजवाड़े श्याम सुंदर पटेल देवेंद्र साहू राजेंद्र चौहान कौशल जनार्दन प्रवीण कुमार प्रफुल कंवर गणेश सूर्यवंशी दीपक पटेल हर्ष चौहान दिव्या चौहान मूर्ति रजक कमलेश बाई पूनम जनार्दन लखन यादव मनोज यादव विरेन्द्र नाम देव महेंद्र यादव ईश्वर बघेल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now