कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 09 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक चरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के अनुकूल शिक्षण-सीखने के वातावरण को ध्यान में रखते हुए बाला मॉडल के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप अभियंता, तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की और यह आश्वासन दिया कि कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाएगा।

बाला मॉडल एक बाल-केन्द्रित शिक्षण अवधारणा है, जिसमें भवन और परिसर को ही सीखने का माध्यम बना दिया जाता है। इसमें रंग, आकार, चित्र, चार्ट, गतिविधियाँ, खेल और स्थानीय प्रसंगों को शामिल करके ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now