कोरबा छत्तीसगढ़
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कोरबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कोरबा – कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एवं वार्ड क्र.33 के पार्षद नारायण कुर्रे के नेतृत्व में भारतीय सविंधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ.भीमराव राम जी अंबेडकर के 135वीं जयंती के अवसर पर ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थापित डॉ.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ.साहब के प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर जय भीम के नारे के साथ उन्हें नमन किया गया । अंबेडकर जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि बाबा साहब जगत भर में महान व्यक्तित्व के धनी है । सविंधान की रचना कर भारत में स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मुल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूती प्रदान किया ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होते ही पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री का पद संभाला था। उन्होने आगे बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर पूरी शक्ति से जीवन भर सामाजिक उत्थान व विकास के लिए कार्य करते रहे।
बालको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ए डी जोशी ने कहा कि वे हर समाज के प्रेरक थे। उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर ही आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्ष के पथ में उन्होने अपने प्राणों की आहूति भी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी, गजानंद साहु, मोहन प्रधान, मो.शाहिद, रेखा त्रिपाठी, पुष्पा पात्रे, बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, डॉ.गोपाल कुर्रे, राकेश पंकज, पालुराम साहु, ए डी जोशी, डॉ.रामगोपाल यादव, सनीष कुमार, एफ डी मानिकपुरी, गिरधारी बरेठ डॉ.डी आर नेताम, महेन्द्र थवाईत (गुड्डु), रवि खुंटे, सीमा कुर्रे, जगन्नाथ थवाईत, बसंत राम टंडन, अवधेश लाठिया, शशिराज, संतोष राठौर विजय आदिले, रवि टोप्पो, विजय आनंद, फरियाद अली रिजवी, रमेश वर्मा, गणेश दास महंत, विरेन्द्र राठौर, दीपक टंडन, ममता अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, माधुरी ध्रुव, टिंकी महंत, शांता महंत, त्रिवेणी मिरी, जया लहरे, संगीता जांगड़े, श्याम बाई खुंटे, रज्जाक खान, संतोष यादव, मोहित दास महंत, अनिल सिंह, शहजाद खान सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।







