कोरबा छत्तीसगढ़
कुसमुण्डा – दर्री, जमनीपाली एवं बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन के बाद अब कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में नई टीम का गठन करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
यह कार्यकारिणी मुकेश राठौर (जिला अध्यक्ष), जयसिंह अग्रवाल एवं ज्योत्सना चरण दास महंत के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु के अनुमोदन के बाद घोषित की गई है।
नई कार्यकारिणी में संजय अहिरवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर लखन कठौतिया, ललिता यादव, आशीष मित्तल, अंजलीना कुजूर, रवि साहु और मेवालाल यादव को शामिल किया गया है। वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी लक्ष्मण खुंटे, जमील खान, राजू लोहार, महावीर अग्रवाल, कुमार प्रसाद मांझी, चन्द्रहास पटेल, चतुर्भुज यादव और सतीश श्रीवास को सौंपी गई है।
सचिव पद पर नरेंद्र कंवर, सफीला बेगम, रेहान खान, अमर सिंह कंवर, देव कुमारी चौहान, मो. असफाक, कुलदीप चंद्रा, राजा सिंह क्षत्रिय, संतोष कैवर्त एवं केशरचंद महंत को स्थान दिया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय आदित्य, ललित चंद्रा, रजनी श्रीवास, अनिता महंत, रवि बरेठ और सामुएल मसीह को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने सभी पदाधिकारियों से कांग्रेस के मूल उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। वहीं सांसद ज्योत्सना महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











