अनियमित पानी सप्लाई से लोग त्रस्त, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

कोरबा छत्तीसगढ़
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कॉलोनी क्रमांक 03 में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कॉलोनी के रहवासियों को अनियमित जल आपूर्ति के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी केवल 10 से 15 मिनट तक ही पानी की सप्लाई होती है, तो कभी शाम के समय नल बिल्कुल नहीं खुलते। इस स्थिति के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

रहवासियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर सिविल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि प्लांट से पानी नहीं आ रहा है। बताया जाता है कि पानी सप्लाई का संचालन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के निर्देशन में किया जाता है।
कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि सीएसईबी प्रबंधन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में वार्डवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि जल्द से जल्द नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और लोगों को राहत मिलती है या नहीं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now