भाजपा के पूर्व पार्षद अमित मिंज की माता का निधन, अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी (वर्तमान वार्ड 53) से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद अमित कुमार मिंज की माता जी का आज दिनांक 08 जून 2025 को दुखद निधन हो गया।

स्वर्गीय माता जी की अंतिम यात्रा 09 जून 2025 (सोमवार) को सुबह 9:00 बजे उनके निवास स्थान अयोध्यापुरी से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार इंदिरा नगर मुक्तिधाम के पीछे स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

परिवार के इस दुखद क्षण में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now