अवैध शराब बिक्री करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार

कोरबा छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनाँक 22.04.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शमशान घाट तखतपुर कुरान कापा रोड में अवैध शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल मे रखा है जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर के नेत्तृव मे टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एव कार्यवाही हेतु रवाना हुए मौके पर पहुचकर घेराबंदी एक व्यक्ति को पकडा जो पूछताछ तलासी पर अपना नाम विनेश मसीह पिता विघाभूषण मसीह उम्र 20 वर्ष साकिन बंगलापारा ब्लाक रोड तखतपुर का रहने वाला बताया तथा उसके मोटर सायकल मे एक सफेद नीला रंग के प्लास्टिक बोरी के थैला में रखा 10 नग सफेद रंग के पन्नी में भरा प्रत्येक मे 02-02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर कीमती 4000/ रूपया जुमला किमती 19000 रूपये रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) 59 क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

उक्त कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, रवि श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now