कोरबा पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में, अवैध कट्टे के दो बड़े मामलों में सफल कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बांकीमोंगरा की सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

20 अप्रैल 2025 को थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में आरोपी विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत व सेवा सागर द्वारा अवैध देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए *विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर* के खिलाफ गहन जाँच की गई। जाँच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने *आनंदराम बघेल एवं सत्यलेख बघेल* को अवैध हथियारों की बिक्री की थी। धरम सिंह ठाकुर पहले से ही बाकीमोगरा थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है

विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंदर अपराध क्रमांक 77/2025 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।

आनंदराम बघेल एवं सत्यदेव बघेल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now