थाना रतनपुर पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर की जा रही लगातार कार्यवाही।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित किया गया है। कि दिनाँक 11/04/2025 को जरिये ग्राम कोरबाभांवर के महिला स्व सहायता समूह से सुचना मिला कि ग्राम कोरबाभांवर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण के साथ-साथ बिक्री हो रही है। कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, ग्राम दामादपारा कोरबाभांवर में जूनाशहर रतनपुर का रहने वाला सूरज मरावी ऊर्फ सूर्या भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे हुये मिला जिसके कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 9000 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी सूरज मरावी ऊर्फ सूर्या को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, शशीकांत कौशिक, कीर्ति पैकरा, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now