बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनाँक 25/03/2025 को पीड़िता थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अमेरी निवासी राजेश्वर बघेल और उसका मामा सोनू बंजारे दोनो मार्च 2024 में इसके घर आकर डरा धमकाकर जबरन राजेश्वर बघेल इसे अपने साथ रतनपुर ले गया और खंडोबा मंदिर के सुनसान जगह मे बलपूर्वक इसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी राजेश्वर बघेल को पीडिता के नये घर का पता चलने पर वहां आकर भी उसे और परिवार वालो को दोनों आरोपी डराने धमकाने लगे की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा बलिका संबंधी गंभीर अपराध होने से घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम गठित कर आरोपियों को अमेरी बिलासपुर से अभिरक्षा में थाना लेकर आये, जिनसे पुछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकारने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. कमलेश बंजारे, आर. बिजेन्द्र रात्रे, नरेश पोर्ते, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।











