पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के टी पी नगर स्थित कार्यालय के सामने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को शीतल शरबत का शुभारंभ किया जावेगा ।

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा :- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के टी पी नगर स्थित कार्यालय के सामने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ किया जावेगा ।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री के निज सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस भी 14 अप्रैल 2025, दिन – सोमवार को दोपहर 11 बजे निःशुल्क शीतल शरबत मंदिर का विधिवत शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जावेगा ।
उन्होंने आगे बताया कि विगत 14 वर्षों से गर्मी के दिनों में उक्त स्थल पर राहगीरों को निःशुल्क शीतल शरबत पिलाया जाता है । जिसमें मुख्य रूप से मैंगो एवं आरेंज फ्लेवर का शरबत शामिल होता है ।
शुभारंभ अवसर पर समस्त सामाजिक व संगठन प्रमुख सहित कोरबा वासियों को आमंत्रित किया गया है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now