हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई*

कोरबा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 24.03.2025 को मुखबीर सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम मुक्ता धनुहारपारा की निवासी सोनकुंवर धनुहार अपने घर के पीछे गली में छुपाकर अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

बरामदगी:
35 लीटर कच्ची महुआ शराब (चार प्लास्टिक जारों में भरी हुई)
– शराब बनाने एवं बेचने के उपकरण
– अवैध बिक्री से प्राप्त नकदी*

*कानूनी कार्रवाई:*

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाया गया। अतः अपराध क्रमांक 38/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now