जागृति महिला मंडल एसईसीएल ढेलवाडीह के द्वारा महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोरबा छत्तीसगढ़

जागृति महिला मंडल एस ई सी एल ढेलवाडीह के द्वारा 8 मार्च महिला दिवस का आयोजन धुमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप श्रीमती कौशल्या कंवर जी एंव पुष्पा शांडिल्य उपस्थित थीं अध्यक्षता जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती गीताजंली तिवारी सचिव ज्योति दिवान ने की
इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय भुमिका निभाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया जो अपनी लेखनी से महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही अपनी महत्वपुर्ण भुमिका निभा रही हैं जागृति महिला मंडल गौरवान्वित हुआ साहित्य सेवा सम्मान प्रदान करके श्रीमती अनुसुइया उइके श्रीमती रसीदा मार्केडेय श्रीमती पुष्पा शांडिल्य श्रीमती ज्योति गभेल श्रीमती कविता जैन जी को साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया कार्यक्रम की कड़ी में नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत ढेलवाडीह श्रीमती कौशल्या कंवर एवं नव निर्वाचित पंच , वृद्ध माताओं कामगार करने वाली महिलाओं एवं मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथी की आसंदी से अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्रीमती कौशल्या कंवर जी एंव पुष्पा शांडिल्य ने जागृति महिला मंडल की भुरी भुरी प्रशंसा की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती

गीताजंली तिवारी ने सबका स्वागत करते हुए सबको क्लब में सक्रियता बनाए रखने की बात कहते हुए महिला दिवस की बधाई दी कार्यक्रम में , उपाध्यक्ष श्रीमती निशा पांडे ने कविता पाठ,श्रीमती अंजु जायसवाल, श्रीमती पुष्पा जायसवाल श्रीमती रजनी राठौर श्रीमती रीता कंवर श्रीमती सावित्री हंस श्रीमती वंदना सोनी श्रीमती परवीन श्रीमती संतोषी साहु श्रीमती रेणु सिंह सुश्री निष्ठा पांडे, प्रीति गुप्ता, प्रीति महंत एंव सुश्री सुरभि तिवारी , नव्या गुप्ता के द्वारा महिला दिवस के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने कार्यक्रम की भव्यता बढा दी तत्पश्चात सचिव ज्योति दिवान ने सभी को अपने जागृति महिला मंडल की समय समय पर होने वाली गतिविधी यों से अवगत करवायाऔर कार्यक्रम को सफल बनाने सभी को आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित जागृति महिला मंडल के सदस्यों की उपस्थिती रही

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now