गांजा बिक्री कर रही 01 महिला को सिरगिटटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं की बिक्री एवं परिवहन मे अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया था के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक रजनीश सिंह द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी दिनांक 09.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि राज लक्ष्मी नाम की महिला पानी टंकी खण्डहर के पास यादव नगर तिफरा मे एक मटमैला प्लास्टिक बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते खडी है कि सूचना पर सिरगिटटी पुलिस टीम रवाना होकर आरोपिया के कब्जे से 16 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,60000 रुपये एवं बिक्री रकम 5000 रुपये जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध अपराध 113/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now