नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली दो साल से फरार आरोपिया महिला को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरप्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण दिनांक – 19.05.2023 को प्रार्थिया ममता लांझेकर पति राजेन्द्र अहिरवार निवासी कुम्हारपारा करबला रोड बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2021-2022 में आरोपिया द्वारा प्रार्थिया की पुत्री को जल संसाधन में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपिया सविता प्रजापति द्वारा पार्थियां से 350000रू की धोखा धडी की गई है पार्थीया की लिखित शिकायत आवेदन पर थाना सिटी कोतवाली में अप. क. – 250 / 23 धारा 420 भादवि के प्रकरण दर्ज कर आरोपिया की लगातार पता साजी की जा रही थी प्रकरण की फरार आरोपिया की लगातार पता साजी की जा रही थी पकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण में टीम बनाकर आरोपिया की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश पर थाना कोतवाली द्वारा टीम बनाकर आरोपिया की पतासाजी की जा रही थी आरोपिया घटना के बाद से बिलासपुर स्थित अपने पैतृक मकान को बिक्री कर फरार हो गई थी जो ठिकाना बदल-बदल कर रह रही थी विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर सर्वोदय नगर पचपेंडी नाका रायपुर में दबिश देकर आरोपियां को हिरासत में लेकर पुछ ताछ करने पर आरोपीया द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में उनि बसंत साहू . आर – नुरूल कादीर, मआर. प्रेम कुमारी कुजूर का विशेष योगदान रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now