दुसरे ऑटो वाहन का रजिस्टेªशन नम्बर गलत तरीके से लगाकर उपयोग करने वाले ऑटो चालक पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

जिला बिलासपुर में गलत ढंग से चला रहे दो पहिया, तीन पहिया,एवं चार पहिया वाहन चालको के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री रामगोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन में दिनाॅक 17.02.2025 को आरक्षक क्रमाॅक 179 कमल किशोर शर्मा का मंदिर चौक बिलासपुर में सुबह 08.00 बजे से 13.00 बजे एवं शाम 17.00 बजे से 22.00 बजे तक मंदिर चौक मे ड्यूटी लगाया गया था जो करीबन 20.00 बजे एक सवारी ऑटो काले रंग का क्रमाॅक सीजी- 10 ए- 6771 के द्वारा रेड लाईट सिग्नल जंप कर तेजी गति से रोड क्रास किया जिसे कुछ दूरी मे जाकर आरक्षक के द्वारा पकडा गया, रोकने के बाद ऑटो चेक किया गया जो आरोपी ऑटो चालक के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना एवं ऑटो के पीछे के नम्बर प्लेट पर प्लास्टिक वस्तु में चुम्बक लगाकर चिपकाकर नम्बर को छिपाया तथा सामने के एक अंक मिटाया था इस तरह शासन के नियमों को छल कपट कुटरचित करते हुए शासन के राजस्व राशि को नुकसान करते हुए सदोष लाभ प्राप्त कर रहा था आरोपी के विरूध्द बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर ऑटो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now