बिलासपुर छत्तीसगढ़
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.02.2025 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर ग्राम करवा में आरोपी गोरेलाल सुल्तान पिता सुन्दर लाल सुल्तान उम्र 52 वर्ष निवासी करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रू. को विधिवत जप्त कर आरोपी गोरेलाल सुल्तान के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1)ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी गोरेलाल सुल्तान को 21.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया आज दिनांक 21.02.2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, ASi मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर राकेश पोर्ते, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की विशेष भूमिका रही।











