कोरबा छत्तीसगढ़
कटघोरा, कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में सरपंच पद के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व उपसरपंच प्रकाश सिंह पैकरा ने अपने विजन को जनता के सामने रखते हुए 21 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए कहा कि यदि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, तो वे पंचायत की बड़ी समस्याओं—सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई—का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।
प्रकाश सिंह पैकरा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि वे गांव के हितों को सर्वोपरि मानते हैं और भविष्य में भी पंचायत को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ढेलवाडीह को एक आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया है, जहां हर घर को बुनियादी सुविधाएं मिले और शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो।
—
ग्राम पंचायत ढेलवाडीह के लिए 21 सूत्रीय विकास योजना
1. सामाजिक सहायता: शादी, छठी और दशगात्र जैसे कार्यक्रमों में ₹5000, 50 किलो चावल और टेंट की सामग्री स्वयं के द्वारा प्रदान की जाएगी।
2. स्वागत द्वार और मांगलिक भवन: पंचायत के मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वार एवं मांगलिक भवन (शादी घर) का निर्माण किया जाएगा।
3. जल आपूर्ति: बस्तियों में बोरिंग, पाइपलाइन विस्तार और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
4. निःशुल्क सरकारी दस्तावेज: पंचायत स्तर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड निःशुल्क बनवाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
5. गरीब बच्चों की शिक्षा: बीपीएल परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
6. तालाब और छूट घाट का सौंदर्यीकरण।
7. गांव के हर गली-मोहल्ले में सीसी रोड का निर्माण।
8. रामशान घाट (श्मशान) का सौंदर्यीकरण और पेयजल व्यवस्था।
9. खेल मैदान और पंचायत स्तर पर जिम की स्थापना।
10. सरकारी राशन दुकान (शासकीय उचित मूल्य की दुकान) का नियमित संचालन।
11. उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और एंबुलेंस सुविधा।
12. बाजार मोहल्ले में स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था।
13. पात्र हितग्राहियों को पेंशन योजनाओं में त्वरित जोड़ा जाएगा।
14. सुख-दुख में सहयोग हेतु पंचायत स्तर पर पानी टैंकर की व्यवस्था।
15. सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की गारंटी।
16. केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।
17. निजी बैंकों की स्थापना के लिए प्रयास।
18. प्रत्येक माह पंचों के साथ वार्डों का निरीक्षण एवं समस्या निवारण।
19. प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप पंचायत स्तरीय सम्मान राशि।
20. पंचायत स्तर पर नियमित मेडिकल कैंप।
21. निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग।
ग्राम पंचायत ढेलवाडीह का बनेगा ‘आदर्श बाजार’
प्रकाश सिंह पैकरा ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो ग्राम पंचायत ढेलवाडीह के बाजार को आदर्श बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें कांक्रीट रोड, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और पेयजल सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनता के बीच मजबूत पकड़, दो बड़े प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर
ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में सरपंच पद के लिए तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन प्रकाश सिंह पैकरा अपने पूर्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, सरल स्वभाव और जनता से घनिष्ठ संबंधों के कारण मुकाबले में आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत को चौमुखी विकास की ओर ले जाने के लिए एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है, और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा,
“गांव का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। ढेलवाडीह को एक आदर्श पंचायत बनाना मेरा संकल्प है। मैं चाहता हूं कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले और गांव में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी न रहे। आपका एक-एक वोट गांव के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा।”
ग्रामवासियों से मिल रहे समर्थन को देखते हुए प्रकाश सिंह पैकरा चुनावी मैदान में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जनता उन्हें सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।










