ग्राम पंचायत ढ़पढ़प के शिव गणेश सिंह कँवर को मिल रहा भारी जन समर्थन

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिले कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत ढपढप में सरपंच पद के लिए हो रहे चुनाव में शिव गणेश सिंह कंवर को ग्रामीणों का भारी समर्थन मिल रहा है। शिव गणेश सिंह कंवर पूर्व में भी सरपंच रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच एक मजबूत छवि रखते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरपंच द्वारा किए गए कार्य जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहे, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। इसी कारण इस बार उन्हें बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। शिव गणेश सिंह कंवर ने कहा कि वे हमेशा ग्राम के विकास के लिए तत्पर रहेंगे और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि ग्राम के उन छात्र-छात्राओं को, जो 85% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

ग्राम में केवल दो प्रत्याशी मैदान में हैं और वर्तमान स्थिति में शिव गणेश सिंह कंवर की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। ग्रामीणों का झुकाव उनके पक्ष में दिख रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now