कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 1 से हुए चुनाव में गायत्री कंवर ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।
गायत्री कंवर की इस सफलता पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। जीत के बाद उन्होंने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।”
ग्रामवासियों ने भी उनके प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद की कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी।










