कोरबा छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा की नव-निर्वाचित सरपंच श्रीमती लक्ष्मी तंवर ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद समस्त ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीत है, और यह जनता के विश्वास व सहयोग का परिणाम है।
जनता को दिया विश्वास का संदेश
श्रीमती लक्ष्मी तंवर ने कहा कि वे हमेशा गांव के विकास और जनता की भलाई के लिए समर्पित रहेंगी। उन्होंने वादा किया कि वे पारदर्शी प्रशासन और निष्पक्ष विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी









