05 माह से चाकूबाजी के फरार आदतन बदमाशों को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनाँक 06/08/2024 को प्रार्थी संतोष बरगाह निवासी करैहापारा रतनपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मोहल्ले के आदतन बदमाश आलोक कहरा और बंधन गोस्वामी प्रार्थी को पुरानी रंजिश पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार चाकु से वार किये हैं। कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतातलाश की जा रही थी। दिनाँक 17/02/2025 को आरोपियों के रतनपुर मेंला में होने की सूचना पर मेला में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के द्वारा संगठित होकर आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, सत्यप्रकाश यादव, आर. पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now