बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय accu एवम सीएसपी महोदय चकरभाटा बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब, एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना चकरभाठा से टीम तैयार कर दिनांक 15.02.2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेवर में आरोपी रामलाल साहू के कब्जे से 45 पाव देशी शराब 8.1 लीटर कीमती 4050₹ बिक्री रकम 360₹ जुमला 4410₹ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है इस कार्यवाही प्र आर प्रभाकर सिंह, निर्मल सिंह, आर भागवत चंद्राकर, छोटेलाल पटेल का विशेष योगदान रहा.










