अवैध रूप से शराब परिवहन करने एवं बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले दो आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था कि आज दिनांक

09.02.2025 को सूचना मिला कि चुनाव के परिप्रेक्ष्य में शराब दुकान बंद होने पर लिंगियाडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखा हुआ है, इसी प्रकार सूचना मिला कि अशोक नगर में एक व्यक्ति ईको आटो में अवैध शराब लेकर जा रह है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पृथक-पृथक टीम तत्काल मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर पुरानी बस्ती लिंगियाडीह में आरोपी मनोहर जगत के कब्जे से 257 पाव देशी शराब किमती 26990रू. एवं आटो में परिवहन करते आरोपी संजय साहू के कब्जे से 48 पाव देशी शराब किमती 5410रू. एवं वाहन जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now