कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबाः- जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कोरबा नगर पालिक निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी का नामांकन सादगी के साथ जमा करेंगे।
श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि दिनाँक 28.01.2025 दिन मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे कोसाबाड़ी चौक पहुचेंगे जहाँ सादगी के प्रतीक लाल बहादूर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी अपना पर्चा दाखिल करेंगी।
श्रीमती चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस, जोन, वार्ड व बूथ कमेटी सहित पार्षद पद के दावेदारों को अधिकारिक संख्या में समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।










