धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र मंे लगातार स्ट्रीट/संध्या पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 25.01.2025 को सूचना मिला कि लिंगियाडीह श्यामनगर में आम जगह में एक व्यक्ति लोहे का चाकू रखकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी तुलेश्वर दिवाकर के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now