बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना सरकण्डा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक बहन कक्षा 11वी पढ़ रही है जो दिनांक 20.01.2025 के 11.00 बजे सुबह स्कूल जाने के नाम पर निकली है, जो शाम तक घर वापस नहीं आयी है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 21.01.2025 को सूचना मिला कि अपहृता बस स्टैण्ड में घूम रहीं है, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर अपहृत बालिका को बस स्टैण्ड बिलासपुर से दस्तयाब कर पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी आदित्य मेरसा के साथ जान पहचान था जो दिनांक 21.01.2025 को घूमाने के लिए अपने साथ लेकर गया और शादी करने का प्रलोभन देकर अपने घर में ही शारीरिक संबंध बनाया है, पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी जाकर आरोपी आदित्य मेरसा को उसके सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।









