अपनी सास को लात से मारने वाली हत्यारिन बहु पर सीपत पुलिस का प्रहार*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

दिनांक 05.05.2024 के सुबह करीब 07.00 बजे प्रार्थी के बहु प्रीति वर्मा के द्वारा प्रार्थी के पत्नी राजकुमारी वर्मा को घर का काम नही कर रही हो कहकर गंदी गंदी अष्लील गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का, लात, घुसा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये राजकुमारी वर्मा को घसीटकर मारने से सीना, दोनो पैर, सिर में चोंट लगा था जिसकी ईलाज सिम्स अस्पताल में ईलाज चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 237/2024 धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ईलाज के दौरान दिनांक 22.05.2024 को सिम्स अस्पताल में राजकुमारी वर्मा की मृत्यु हो गई। सिम्स अस्पताल से मर्ग डायरी प्राप्त होने से थाना सीपत में 56/2024 धारा 174 जाफौ का मार्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान अहिता की मृत्यु आरोपिया प्रीति वर्मा के द्वारा मारपीट करने से आयी चोंट के कारण होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडी गई है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपिया की पता साजी कर वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में आरोपिया प्रीति वर्मा पति स्व कृष्णा वर्मा उम्र 30 साल निवासी बाजारपारा सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर, वेंकटेष श्रीवास म. आर. क्रांति मरकाम का विषेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now