हरदीबाजार पुलिस द्वारा अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।

कोरबा छत्तीसगढ़

दिनांक 13.06.2024 को प्रार्थिया थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ दिनांक 13.06.2024 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। दोनों गुम/अपहृत बालिकाओं की अपने जान पहचान रिशतेदारों में व आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये कहीं पता नही चला। प्रार्थीया की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 13.06.2024 को अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपहृत बालिकाओं के पता तलाश में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीम के साथ पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now