चौकी मल्हार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करने वाले को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में चौकी मल्हार पुलिस के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर मल्हार ग्राम अकोला तिराहा के पास दुर्गा मुस्कान डहरिया नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु मोटर साइकल में परिवहन करते हुये पकड़ा गया। आरोपी के पास से 144 पॉलिथीन में पैक पौवा, अध्धि कुल 42 लीटर महुआ शराब कीमती 8400/- को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक विकाश अंचल, सैलेंद्र कुर्रे विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now