बिलासपुर छत्तीसगढ़
* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से)* के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कडी में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफाॅर्म ’’रेड्डी अन्ना’’ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर सायबर सेल बिलासपुर व थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक यादव व संजय जायसवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपीयो द्वारा बताया गया कि बिलासपुर ब्रांच का मुख्य संचालक विकास अग्रवाल है हम दोनो उसके लिये काम करते है विकास अग्रवाल ने ही दुबई हेड आॅफिस से संचालित बैटिंग एप ’’रेड्डी अन्ना’’ का पैनल प्राप्त करने वाॅट्सअप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं का ब्रांच लेकर श्रीलंका (कोलंबो), मनाली में संचालित कर रहा था। कुछ दिन से बिलासपुर में आकर काम कर रहे थे आरोपीयो के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री पासपोर्ट 01 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, 04 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाइल, 170 नग से अधिक फर्जी सिम, 07 नग बैंक पासबुक, 02 नग चेक बुक, 19 नग ATM कार्ड, 20 से अधिक बैंक Account में 5 लाख रु से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया है, 02 नग रजिस्टर जिसमें करोड़ो रूपये का सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है जप्त किया गया। आरोपीयो के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्र- 621/24 धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. अजहररूद्दीन (ए.सी.सी.यू.), उप निरी. अजय वारे (रेंज थाना बिलासपुर), उप निरी. व्यास नरायण बनाफर थाना सरकण्डा प्र.आर. देवमुन पुहुप आर. मुकेश वर्मा, विकास राम, विरेन्र्द गंधर्व, सत्या पाटले, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) एवं थाना सरकण्डा स्टाॅफ की *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना* की गई और बेस्ट पुलिस आॅफिसर के पुरस्कार हेतु नामित किया गया।












