बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.03.2022 को मृतिका ममता सिंह पिता चुरावन सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी जय हिन्द नगर आवास सिरगिट्टी की अपने पिता के लगातार प्रताडन से क्षुब्ध होकर फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी सम्पूर्ण मर्ग जांच से अपराध धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण के आरोपी चुरावन सिंह घटना दिनांक से फरार होकर अन्यत्र राज्य मे लुक छिप रहा था जिसका लगातार मुखबीर सूचना और जन सम्पर्क से पतासाजी किया जा रहा था इसी क्रम मे आरोपी के मोबाईल नम्बर का सायबर सेल बिलासपुर से वर्तमान टाॅवर लोकेशन प्राप्त कर हालात से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु नागपुर भेजा गया जहाॅ टाॅवर लोकेशन के आधार पर पतासाजी कर आरोपी के मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 84 विरेन्द्र धनकर, आरक्षक अभिजीत सिंह एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।












