बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनांक 25.05.24 को मुखबिर से सूचना मिला की टेंगनमाडा बाजार चौक के पास राजकुमार निर्मलकर नमक व्यक्ति एक लोहे का धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, की मुखबिर से मिली सूचना से पुलिस अधीक्षक श्रीमान रजनेश सिंह भा.पू.से. महोदय को अवगत कराया गया जो तत्काल कार्यवाही करने की हेतु निर्देशित किया गया, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा (रा. पु. से.)अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा. पु. से.)के मार्गदर्शन मे मौका ग्राम टेंगनमाडा बाजार चौक के पास आरोपी राजकुमार निर्मलकर के कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार को जप्त कर आरोपी को हिरासत मे लिया गया। आरोपी राजकुमार निर्मलकर पिता सुमन सिंह निर्मलकर उम्र 35 वर्ष सा टेंगनमाडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है,उक्त कार्यवाही निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी बेलगहना के मार्गदर्शन में प्रआर भुनेश्वर मरावी, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल का सराहनीय योगदान रहा।












