*मारपीट और गुंडागर्दी करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 23.05.24 को सिविल लाइन पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर गाली गलौच और मारपीट करने वाले राज बुधवानी को रेलवे ट्रैक के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज बुधवानी ने कल नरेंद्र सोनी नामक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और पैसे न देने पर प्रार्थी के साथ गुंडागर्दी करते हुए गाली गलौच और मारपीट की। सिविल लाइन पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी थी और आज आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

*ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत ऐसे गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाहियां की जाती रहेगी ।*
इसी क्रम में उक्त घटना में भी 10 वर्ष तक कि सजा वाली गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सिविल लाइन थाने की टीम की प्रशंसा की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now