उधारी रकम लेकर वापस नहीं कर दूसरे के नाम का चेक देकर धोखाधड़ी करने वाले पर सकरण्डा पुलिस का प्रहार।*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर।श्रीमति कल्याणी दुबे पति स्व देव कुमार दुबे उम्र 54 वर्ष निवासी बाल्टी फैक्ट्री के पास जोरापारा सरकण्डा का दिनाक 20.02.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नूतन चौक निवासी सुमित्रा बाई ने घरेलू कार्य के लिए अलग-अलग किस्तों में कुल 3,00,000 रू. उधारी रकम ली थी जिसे रकम वापस करने के लिए कहने पर अंजू साहू के नाम के चेक पर 350000/-रू. अंकित कर अपना हस्ताक्षर कर आहरण के लिए दी है. जो बेईमानी पूर्वक रकम प्राप्त कर छल करते हुये दुसरे का चेक देकर धोखाधड़ी की है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया।
आरोपिया रिपोर्ट बाद से लगातार फरार चल थी, जिसकी पतासाजी दौरान दिनाक 22.05.2024 को मुखबीर से सूचना पर आरोपिया को तत्काल गिरफ्तार करने थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपिया को सकुनत से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार की जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now