भगोड़े चोर को गिरफ्तार करने में तोरवा पुलिस को मिली सफलता*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 22.05.24 को पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार महाराज के फल दुकान के पास एक व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल रखा है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है.
इसकी सूचना पर तत्काल आरोपी की धरपकड़ करने टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर चोरी की मोटरसाइकिल होना स्वीकार किया जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल पैशन बिना नंबर जप्त किया गया है आरोपी को गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है ।
आरोपी वर्ष 2021 में रायपुर जिला अदालत से फरार हो गया था जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन रायपुर में दर्ज है।
*आरोपी पूर्व में रायपुर जिले में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है*

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी , सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर , प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर आरक्षक अजय शर्मा , सुनील सिंह , यशपाल टंडन सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now