ब्रेकिंगन्यूज़
कोरबा जिले के हसदेव बराज दर्री के समीप आज शाम 8:00 बजे के लगभग एक चलती कर में आग लगने की खबर आ रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AN 4455 में हसदेव बराज ध्यानचंद चौक रूमगरा के समीप चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई
बताया जा रहा है कि कार में आग लगते ही कार में बैठे पिता एवम पुत्र तत्काल कार से उतर गए थे
जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल नगर निवासी संजीव जायसवाल जो कि कोरबा की ओर जा रहे थे कि अचानक ध्यानचंद चौक में उनकी कार में आग लग गई आग लगते देख कार में बैठे पिता और पुत्र तत्काल कर से उतरे और दूर भाग गए
कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएसईबी एवं बालकों की अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गया और वाहन से आग में काबू पाया गया
कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस तत्काल पहुंच गई है
जांच के उपरांत ही पता चलेगा की कार में आग कैसे लगी










