अवैध शराब भट्ठी पर बिलासपुर पुलिस का ज़ोरदार प्रहार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री मति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर ग्राम जाली में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सुचना पर रेड कार्यवाही की गई। ग्राम जाली निवासी दीपक कुमार नेताम ऊर्फ बाबा अपने घर के कमरे में तलघर बनाकर अपनी पत्नि पूजा नेताम के साथ शराब बनाते हुये पकड़ा गया। उनके मकान के तलघर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने के बर्तन व महुआ लहान मिला। पूछताछ करने पर उनके द्वारा शराब निर्माण कर दूर दूर के कई गॉवों में शराब सप्लाई कर बेचना पता लगा। उक्त शराब बनाने वाले दम्पत्ती से भारी मात्रा में शराब, महुआ लहान, व शराब बनाने के बर्तन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, आर. नंदकुमार यादव, संजय यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रहार अभियान के तहत 5000 लीटर से भी अधिक अवैध शराब ज़प्त की जा चुकी है जिस में थाना रतनपुर की कार्रवाई सर्वाधिक रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now