जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां आरसमेटा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र और नतनीन की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही धीरे- धीरे पुलिस व लोगों की भीड़ जुटते गई। लेकिन यहां पर पुलिस के द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया। दरअसल, सड़क दुर्घटना के बाद तीन शव सड़क किनारे पड़ा था। इसे एंबुलेंस में ले जाने के लिए पुलिस ने मानवता को दरकिनार कर दिया। पुलिस ने शव को उठाते वक्त घसीटते हुए ले गए और एंबुलेंस में भूसे से भरे बोरियों की तरह वाहन में लोड कर दिया। जिसे देखकर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और ऐसा न होते देख खुद वे शव को उठाने लगे। मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहा। लोग तरह तरह के कॉमेंट करते नजर आए।












