बिलासपुर पुलिस के नेतृत्व में कबाड़ के अवैध कारोबार करने वाले मालिक मुस्तकीम को जेल भेजा गया*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में कबाड़ के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक, श्री निमितेश सिंह के सतत मार्गदर्शन में मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये अनुसार पेण्ड्रीडीह चौक में स्थित मुस्तकीम के स्क्रैप यार्ड में चोरी का कबाड़ और रेल्वे से चोरी की गई एंगल, फिस प्लेट और अन्य सामान को खपाया जा रहा है की सूचना पर रेल्वे भाटापारा पोस्ट के प्रभारी रेल्वे टीम के निरीक्षक आर. एस. मिश्रा, उप निरीक्षक सी. एस. मिश्रा आरक्षक सी राय और लाल सिंह की उपष्थिति में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट उप निरीक्षक सुरेश शर्मा प्रधान आरक्षक बृजेश मिश्र, और आरक्षक जोहन टोप्पो के साथ स्क्रैप यार्ड में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही में यार्ड से रेल्वे की संपत्ति फिस प्लेट, रेल का टुकड़ा, एंगेल बरामद हुआ, कबाड़ व्यापारी मुस्तकीम से बरामद स्क्रैप से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर थाना प्रभारी हिर्री के नेतृत्व में रेल्वे टीम के द्वारा मौके पर ही रेल सम्पत्ति (विधिविरुद्ध कब्जा) अधिनियम, 1966 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया कार्यवाही में CSP चकरभाठा निमितेश सिंह के सतत निगरानी व निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्र.आर. बृजेश मिश्रा आरक्षक जोहन टोप्पो के साथ साथ रेल्वे के भाठापारा पोस्ट के निरीक्षक R S मिश्रा, SI C S मिश्रा आरक्षक लाल सिंह, टी राय का विशेष योगदान रहा।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now