इंजीनियरिंग कॉलेज में चापड़ लेकर छात्र-छात्राओं को डराने धमकाने के आरोपी को कोनी पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 23.04.2024 को जरिये टेलीफोन से कोनी थाना को सूचना मिला कि इंजीनियरींग कॉलेज कोनी के क्लास रूम के सामने एक व्यक्ति अपने पास धारदार चापड लेकर इंजीनियरींग कॉलेज के छात्रो के डरा धमका रहा एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसे तत्काल कोनी पुलिस एवम स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी को पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से एक धारदार चापड को जप्त किया गया। आरोपी सृजन मिश्रा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक विजेन्द्र सिह, सोमप्रकाश भार्गव, आशीष शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now