बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार। थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान गाँधीनगर रतनपुर में शराब बेचने की सुचना पर रेड कार्यवाही कर गाँधीनगर रतनपुर निवासी अर्जुन मरावी के घर के बाड़ी से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. बलदेव सिंह, संजय यादव म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now