आदतन बदमाश और हिस्ट्रीशीटर सरफरोज उर्फ सरफू नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर। दिनांक 18/04/2024 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आदतन बदमाश सरफरोज खान उर्फ सरफू बदगाई मंदिर, खमतराई के पास नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराकर टीम रवाना की गई और घेराबंदी कर सरफरोज खान उर्फ सरफू को धर दबोचा गया। उसके पास से नशीली दवा Bupronorphine के 43 नग इंजेक्शन प्राप्त हुए। जिसपर NDPS अधिनियम की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सरफरोज खान उर्फ सरफू पिता फिरोज खान के विरुद्ध विभिन्न थानों के अंतर्गत कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं जो कि मारपीट, लूट, आबकारी एवं अन्य प्रकार के अपराधों से संबंधित हैं।

बिलासपुर पुलिस द्वारा हाल ही में सिविल लाइन क्षेत्र में 67 नशीले इंजेक्शन और थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में 8.3 किलोग्राम गांजा बेचते पाए जाने पर कार्यवाही की गयी है। नशे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का *ऑपरेशन प्रहार* लगातार इसीप्रकार जारी रहेगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now