. कोरबा छत्तीसगढ
– कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने 18 अप्रैल गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव एवं भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे। सरोज पांडेय के नामांकन अवसर पर ओपन एयर आडिटोरियम में आमसभा आयोजित की गई जिसमें कोरबा के अलावा रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़ व बैकुंठपुर-कोरिया विधानसभा से संगठनों से जुड़े कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।












