कलेक्ट्रेट परिसर के समीप एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली,

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा:- जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के समीप आज 11:30 बजे के आसपास एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, जिसके गले में कट का निशान दिख रहा था, जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ वहां जुट गई वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे मृत समझकर उसकी जानकारी पुलिस को दी,

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल वह पहुंची और महिला को पानी का छीटा लगाया तब महिला होश में आई, जिसपर पुलिस ने तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल ले गई,

कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि वह महिला समीप की ही रहने वाली है परंतु यह बात संदिग्धता दर्शाती है कि उसके गले में चोट की निशान कैसे लगा?

फिलहाल पुलिस ने उपचार हेतु उस महिला को जिला अस्पताल ले गई है अब जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा की उसके गले चोट का निशान कैसे क्या किसी ने उसे पर धारदार हथियार से हमला किया? या उसने स्वयं ही अपना गला काटने का प्रयास किया

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now