अयोध्या उत्तरप्रदेश
अयोध्या :– रामनवमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या जी में नव्य, दिव्य व भव्य मंदिर में विराजमान श्री रामलला के ललाट पर सुशोभित ‘सूर्य तिलक’ श्रृंगार आज संपूर्ण राष्ट्र और सतानत धर्मावलम्बियों को गौरवान्वित कर रहा है। आज रामलला के विराजमान पहली बार अयोध्या में बड़े धूमधाम से रामनवमी मनाया गया, इस दौरान लगातार 4 मिनट तक अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक किया गया
रामलला के मस्तक पर 5 मिनट तक ऐसे हुआ सूर्य तिलकदोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई तकनीक से रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक हुआ। जैसे ही रामलला के मस्तक पर सूर्य की पहली किरण पहुंची मंदिर का वातावरण भक्ति भाव में डूब गया। विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया।
शताब्दियों की प्रतिक्षा, असंख्य त्याग और अतीत की स्वर्णिम गौरव गाथा के स्वप्न साकार होते देख हृदय आह्लादित और प्रभु के प्रति अतुलनीय आस्था से परिपूर्ण है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश अपनी वैभवशाली विरासत का संपूर्ण विश्व में प्रसार कर रहा है। जन-जन में हो रहा सांस्कृतिक पुनर्जागरण ‘विकसित भारत निर्माण’ के हमारे संकल्प की सिद्धि में सहयोग प्रदान करेगा।












