सिरगिट्टी पुलिस को ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् मिली सफलता।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आॅपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 16.04.2024 को मुखबीर सूचना पर लोको कालोनी के पास से आरोपी सरोज महापात्र पिता स्व. वैष्णव महापात्र उम्र 40 वर्ष निवासी बोण्डामुडा सीधी कोतवाली मध्यप्रदेश के पास रखे फिरोजी रंग के ट्राली बैंग मे मादक पदार्थ गांजा 8.300 कि.ग्रा. कीमती 80000 रूपये मिलने पर जप्त कर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि नवीन दुबे, आरक्षक केशव मार्को एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now